- Hindi News
- काकानी व नुवाल की पुस्तक जर्मनी से प्रकाशित
काकानी व नुवाल की पुस्तक जर्मनी से प्रकाशित
भीलवाड़ा. संगम विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अनुज नुवाल व वैज्ञानिक प्रोफेसर श्यामलाल काकानी व शुभ्रा काकानी द्वारा लिखी गई पुस्तक इटीनिरियंट फेरोमैग्नेटिक सुपरकंडक्टर्स जर्मनी के लैम्बर्ट एकेडमिक पब्लिशिंग से प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक यूरेनियम आधारित पदार्थों में अतिचालकता व लौह चुंबकत्व के सह अस्तित्व के सैद्धांतिक अध्ययन पर व्यापक परिचय प्रदान करती है।
- - -
जाट समाज की मीटिंग
भीलवाड़ा. आम चौखला जाट समाज की मीटिंग सिंदरी के बालाजी मंदिर परिसर में मांगीलाल की अध्यक्षता में हुई। राजस्थान युवा जाट महासभा के जिला मंत्री सांवरलाल जाट ने बताया कि मीटिंग में समाज की एकता पर बल दिया गया।
- - -
ग्रामीण हाट में रोजगार शिविर ७ को
भीलवाड़ा. जिला प्रशासन व रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में सात फरवरी को प्राइवेट बस स्टैंड के पास ग्रामीण हाट में वृहद रोजगार सहायता शिविर होगा। कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में शिविर के आयोजन एवं अधिकाधिक जरूरतमंद युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के बारे में चर्चा की गई।
- - -