31 मार्च तक सभी बैंक शाखाओं में एटीएम
फतहलाल शर्मा - भीलवाड़ा
रिजर्व बैंक ने 31 मार्च तक जिले की सभी बैंक शाखाओं में एटीएम लगाने के आदेश दिए हैं। जिसे लेकर विभिन्न बैंक शाखाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ बैंक शाखा परिसर के पास ही तथा जिन बैंकों के पास जगह की कमी है वहां कुछ दूरी पर एटीएम लगेगा।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी एटीएम लगने से लोगों को 24 घंटे बैंकिंग सुविधा मिलने लगेगी। जिलेभर में वर्तमान में पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर व ग्रामीण बैंकों की करीब 178 शाखाएं कार्यरत हैं। करीब 110 शाखाओं में एटीएम लगे हुए हैं। जिनमें 60 शहर व 50 एटीएम कस्बों में लगे हैं। अभी भी करीब 68 बैंक शाखाओं में एटीएम नहीं हैं। अब रिजर्व बैंक के निर्देश पर 31 मार्च तक शेष बैंक शाखाओं में भी एटीएम लग जाएंगे।
ग्रामीण बैंकों में नहीं एटीएम
जिले में सबसे अधिक ग्रामीण बैंकों की करीब 37 शाखाएं हैं, लेकिन एक में भी एटीएम सुविधा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोगों के खाते इन्हीं शाखाओं में खुले हुए हैं, लेकिन एटीएम की सुविधा नहीं होने से लोगों को बैंक समय में ही लेनदेन करना पड़ता है। इससे बैंककर्मियों पर भी दबाव बढ़ता है और भीड़ की वजह से काम में भी देरी होती है। एलडीएम रेवत सिंह के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा की जिलेभर में 35 शाखाएं हैं, जिनमें से करीब 30 में एटीएम लगे हुए हैं। पांच शाखाओं में यह सुविधा नहीं है। वहां भी 31 मार्च तक एटीएम लगा दिए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक उपकरण का ऑर्डर दे दिया गया है।
यह होगा फायदा
बैंक अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं के बाहर एटीएम लग जाने से ग्रामीण जब चाहे पैसा निकाल सकेंगे। बैंकों में भीड़ कम होने से कर्मचारियों पर भी दबाव नहीं रहेगा तो वे आसानी से कार्य कर सकेंगे। पैसा एटीएम से निकल जाने से राशि जमा कराने वालों को भी सुविधा रहेगी।
जिले में किस बैंक की
कितनी शाखाएं
पब्लिक सेक्टर
बैंक ब्रांच
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 12
एसबीबीजे 26
एसबीओपी 05
बैंक ऑफ बड़ौदा 35
बैंक ऑफ इंडिया 02
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 01
पंजाब नेशनल बैंक 05
पंजाब एंड सिंध बैंक 02
कैनरा बैंक 02
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 04
इलाहाबाद बैंक 01
आंध्रा बैंक 01
कॉर्पोरेशन बैंक 01
आईडीबीआई बैंक 01
ओरियंटल बैंक 02
सिंडीकेट बैंक 01
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 01
इंडियन बैंक 01
इंडियन ओवरसीज बैंक 01
देना बैंक 01
यूको बैंक 02
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 01
प्राइवेट सेक्टर
आईसीआईसीआई 18
एचडीएफसी 02
इंडसंड 02
कोटक महेंद्रा 02
एक्सेस 01
यस बैंक 02
टीएम बैंक 01
कुरुर वैश्य 01
सिटी यूनियन बैंक 01
लक्ष्मी विलास बैंक 01
ग्रामीण बैंक बीआरजीबी 37