स्वदेशी जागरण मंच का सम्मेलन
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
स्वदेशी जागरण मंच का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन भारत विकास परिषद भवन शास्त्रीनगर में हुआ। सम्मेलन में उत्तर क्षेत्र के संगठन प्रमुख सतीश कुमार ने कहा कि हमें राष्ट्रवाद चाहिए जिसका कभी अंत नहीं होगा। पश्चिम में भोगवादी संस्कृति है, लेकिन भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम को अपनाया। इसके साथ ही भारत ने जीओ और जीने दो को अपनाया इसलिए भारतीय संस्कृति महान है।
सम्मेलन में प्रांत संयोजक राजकुमार चतुर्वेदी ने महेश नवहाल, भगवती लाल जागेटिया, माधव सिंह बड़वा, रामकुमार त्रिवेदी, जगदीश वैष्णव, अशोक श्रोत्रिय, रतन लाल भाट, आरके जैन, अरुण अग्रवाल, महावीर बाफना, गोपाल शर्मा, विनोद कुमार तिवारी, राजू बागरिया व तुलसी राम माली को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। सम्मेलन में डॉ. रोशन पितलिया व नवरतन सिंगलिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी आयोजित
भीलवाड़ा. फेडरेशन आफ हुमड़ जैन समाज की ओर से गुरुवार को सूचना केंद्र में रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी हुई। फेडरेशन के प्रांतीय सलाहकार सुरेंद्र हुमड़ ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बाहुबली जैन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन तथा राजेश पोद्दार व छगन लाल जैन विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर 11 यूनिट रक्तदान किया गया। समारोह में निहाल अजमेरा, रतन लाल तोतला, विनोद हुमड़, विवेक जैन, अपूर्व जैन, दिनेश जैन, उत्कर्ष पाड़लिया, मनीष व श्याम बनवाड़ी को सम्मानित किया गया।