फसल बीमा के विरोध में धरना
भीलवाड़ा. मौसम आधारित फसल बीमा योजना के विरोध सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर सात फरवरी को किसान आक्रोश दिवस मनाने की चेतावनी दी गई। मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल जाट के नेतृत्व में दिए धरने को जिप में नेता प्रतिपक्ष कमल सिंह पुरावत, पूर्व यूआईटी ट्रस्टी शांतिलाल गुर्जर, भाजयुमो नेता आजाद शर्मा आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की। अंत में प्रशासन को दिए ज्ञापन में स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने, किसानों को सस्ता खाद-बीज उपलब्ध कराने, नदियों को जोडऩे, फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की गई। मोर्चा महामंत्री कन्हैयालाल सनाढ्य, जिला उपाध्यक्ष जगदीश नागौरी, राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी, महेश्वर सिंह, हमीद शेख, हिम्मत सिंह चुंडावत, सुनील जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
- - -
:भीलवाड़ा. कलेक्ट्रेट के बाहर धरने को संबोधित करते आजाद शर्मा।