पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
वैश्य महिला परिषद जिला शाखा द्वारा बसंत आगमन के साथ ही पीले फूलों से बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। परिषद की जिलाध्यक्ष मधु जाजू ने बताया कि सिंधु नगर के सुधर्मा स्कूल में बच्चों के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर फूलों से रंगोली बनाने की प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजेता रहीं छात्राएं नाजनीन, वर्षा, ऋतु, सदफ को पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में उर्मिला बोहरा, सुलोचना गर्ग, प्रतिभा हिंगड़, स्नेहलता पटवारी, शोभा भदादा, लीला राठी, बीना अग्रवाल व गुणमाला अग्रवाल उपस्थित थीं। इसी प्रकार पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्याओं ने गुरुवार को बसंत उत्सव मनाया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष स्नेहलता पटवारी ने सरस्वती वंदना व पूजा कराई। इस अवसर पर उषा समदानी, संगीता पटवारी, मंजू डाड, सरोज समदानी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।
:भीलवाड़ा. वैश्य महिला परिषद की सदस्याओं ने मनाया बसंत उत्सव।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.