- Hindi News
- उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के 30 लाख रुपए जारी
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के 30 लाख रुपए जारी
भीलवाड़ा. उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2013-14 के लिए 30 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक शरद शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को 9 करोड़ 51 लाख रुपए दिए गए हैं। इनमें से भीलवाड़ा को 30 लाख रुपए मिले हैं। शर्मा ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राओं के खातों में राशि जमा कराई जा रही है, जिनके आवेदन विभाग को मिल चुके हैं और उनमें किसी प्रकार की कमी नहीं है।
- - -