पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में बारिश शहर में सर्द हवाएं

गांवों में बारिश शहर में सर्द हवाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - दिन और रात में बादल छाने के कारण अब न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम होने लगा है। दिन में निम्न परत के बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई जबकि रात में बादल छाने से पारा चढ़ गया। इस कारण दिन और रात के बीच पारे का अंतर घटने लगा है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में बादल छाने से पारा कम होने के आसार थे लेकिन हवा थमने के कारण पारा नहीं गिर सका। तीन किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा तो चली लेकिन सुबह-शाम हवा थमी रही। वहीं बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश के कारण सर्दी का जोर बढ़ गया। बुधवार को कांकड़चाला, पांच, नौ, 10 सीएचडी में दो-दो अंगुल और चक सात सीएचडी में पांच अंगुल बारिश हुई।