पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट आदेश पर प्रबोधक के लिए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू

कोर्ट आदेश पर प्रबोधक के लिए अभ्यर्थियों के इंटरव्यू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - हाई कोर्ट के फैसले के आधार पर प्रबोधक पदों के लिए जिला परिषद ने बुधवार को चार अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए हैं। राज्य में प्रबोधक भर्ती वर्ष 2008 में हुई थी। उस वक्त इन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो सका था। अभ्यर्थी हाई कोर्ट में चले गए। कोर्ट ने सरकार को चारों अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेने के निर्देश दिए थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताज मोहम्मद ने बताया कि अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेकर चयन के लिए परिणाम राज्य सरकार को भेजे जाएंगे।