पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों का धरना 24 फरवरी को

शिक्षकों का धरना 24 फरवरी को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
11 सूत्री मांग पत्र को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ ((प्रगतिशील)) की ओर से 24 फरवरी को निदेशालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष जगदीश ढाका की अध्यक्षता में डाक बंगला हुई संघ पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने बताया कि बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याएं स्थानांनतरण के लिए ठोस नियम बनाना, समस्त संवर्गों की डीपीसी करना प्रथम नियुक्ति तिथि समस्त परिलाभ देना सहित 11 सूत्री मांग पत्र बनाकर शिक्षा विभाग व राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। यदि मांगे नहीं मानी गई तो 24 फरवरी को निदेशालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के बाद संग पदाधिकारियों ने मांग पत्र पर प्राशि निदेशक वी.सारवन कुमार से वार्ता की।
उन्होंने स्थानांनतरण नीति के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखने तथा रिव्यू डीपीसी शीध्र करने का आश्वासन दिया। संगठन का प्रतिनिधि मंडल संयुक्त निदेशक शिवजीराम चौधरी से भी मिला। प्रतिनिधि मंडल में जगदीश ढाका, मो.इलियास जोइया, पूनमचंद बिश्नोई, अशोक कटारा, रिछपाल सिंह चारण आदि शामिल थे।