पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसोई गैस सब्सिडी व आधार अनिवार्यता समाप्त हो

रसोई गैस सब्सिडी व आधार अनिवार्यता समाप्त हो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की बुधवार को व्यास कॉलोनी स्थित कार्यालय में मीटिंग हुई। मीटिंग में पदाधिकारियों ने गैस वितरण में सब्सिडी प्रणाली व आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग केन्द्र व राज्य सरकार से की। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण जैन ने इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ज्ञापन फैक्स भेजकर रसोई गैस सब्सिडी प्रणाली व आधार कार्ड अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की। बैठक में उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, राजकुमार चंदेल, आसू महात्मा, हुसैन खिलजी, मुनीर अहमद, शब्बीर पडि़हार, आशिक डूडी, आमिर अली आदि शामिल थे।