ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटा
बीकानेर - करणी औद्योगिक क्षेत्र में एकराय होकर पहुंचे लोगों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर पीटा और गाड़ी व 50,000 रुपए ले गए। हरियाणा के हिसार में लाडवा निवासी महावीर जाट की ओर से बीछवाल थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह गौरव लांबा का ट्रक चलाता है। झुंझुनूं में नवलगढ़ से बीकानेर माल लेने आया था। रविवार को ट्रक लेकर कोलायत माल भरने जा रहा था। इस दौरान करणी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक ट्रेलर के चालक ने अपनी गाड़ी सामने लगा दी। इस दौरान मार्शल गाड़ी में सवार लोग वहां पहुंचे। उसके साथ मारपीट की और बंधक अपने साथ ले गए। उसे बज्जू स्थित एक ढाणी में ले जाकर बांध दिया। बाद में राहगीरों ने उसे छुड़ाया। बीछवाल पुलिस थाने में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।