पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क जांच योजना के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

निशुल्क जांच योजना के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - एनजीओ द्वारा शोषण करने के विरोध में अखिल राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आवेद हसन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एनजीओ के माध्यम से हो रहे शोषण के बारे में अवगत करवाया। इस पर कलेक्टर ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कपूरी ठाकुर की जयंती कल
बीकानेर - राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से 24 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव भूपेश मारू ने बताया कि गंगाशहर स्थित सैन मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सुनील गहलोत व युवा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सारना भी शामिल होंगे। इसके बाद महासभा की प्रदेश की बैठक होगी।
सड़क की मांग
बीकानेर - श्री जय गणेश मोहल्ला समिति बजरंग पुरी वल्लभ गार्डन के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर मोहल्ले में बन रही सड़क को मंदिर तक पहुंचाने तथा पाइप लाइन में दस इंच के पाइप डलवाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में गोपाल चंद जाखड़, सीतारामसिंह, प्रमोद बिश्नोई आदि शामिल थे।
चंपालाल गेदर जिला संयोजक
बीकानेर - गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर बनने वाली सरदार बल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए लौह संग्रहण के लिए देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंपालाल गेदर को बीकानेर जिले का संयोजक बनाया गया है। सहसंयोजक अशोक भाटी को बनाया गया है। देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बताया कि जिला संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल संयोजकों की 25 जनवरी को जयपुर में प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में विधिवत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
आशुतोष जिलाध्यक्ष
बीकानेर - फार्मासिस्ट जाग्रति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने आशुतोष कुमार तिवारी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।