पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिह्नित अपराधियों का होगा नवीनीकरण

चिह्नित अपराधियों का होगा नवीनीकरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
जिले में चिह्नित अपराधियों का नवीनीकरण कर दुबारा सूची तैयार की जाएगी। पुलिस उन्हें रिव्यू करने के बाद कानूनी कार्रवाई करेगी।
जिले के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में चिह्नित अपराधियों का नवीनीकरण किया जाएगा। पुलिस कार्ययोजना के तहत करीब तीन साल पूर्व जिले में अपराधियों का चिह्निकरण किया गया था। प्रत्येक पुलिस थाना क्षेत्र में भूमाफियाओं, हिस्ट्रीशीटर, शराब माफिया और खतरनाक प्रवृत्ति के लोगों को सूचीबद्ध किया गया था। इनका रिव्यू कर नए सिरे से चिह्निकरण किया जा रहा है। इस संबंध में एसपी संतोष चालके ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और सभी एसएचओ को दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी चालके ने बताया कि चिह्नित अपराधियों की नई सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। इसके अलावा उन्होंने सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और ‘पासा’ एक्ट के तहत कार्यवाही करने के लिए कहा है।