- Hindi News
- मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को
भास्कर न्यूज - बीकानेर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने कहा कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को किया जाएगा।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारी विधानसभा वार मॉनिटरिंग करते हुए प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की प्रगति का जायजा ले इसकी रिपोर्ट निर्वाचन विभाग को उपलब्ध करवाएं। पुनरीक्षण के दौरान जिले में 74749 फार्म 6 प्राप्त हुए। इनमें से 65391 स्वीकृत हुए जबकि 9358 प्रपत्र अस्वीकृत कर दिए। 5752 आवेदन प्रपत्र-7 के तथा 6705 आवेदन, प्रपत्र-8 के प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इपिक तैयार करने के लिए फार्म नंबर 6 और 8 जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित अनुबंधित फर्म को भिजवा दिए हैं। जिले में इपिक और पीईआर का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया हैं । खाजूवाला, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ और नोखा की चैकलिस्ट प्राप्त हो चुकी है शेष विधानसभाओं की चैकलिस्ट शीघ्र ही भिजवा दी जाएगी। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ए के पिल्लई, जिला रसद अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित तथा सहायक निदेशक विकास हर्ष मौजूद थे।