पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौराहों का होगा सौन्दर्यीकरण

चौराहों का होगा सौन्दर्यीकरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने कहा कि जन सहभागिता योजना के तहत नगर के चौराहों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। पीबीएम अस्पताल में विकास कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। डोगरा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज चौराहे पर लैंड स्केपिंग के द्वारा सौंदर्य करण किया जाएगा। मेजर पूर्ण सिंह सर्किल के पास खाली स्थानों पर छोटे पौधे लगाए जाएं जिससे सौंदर्य में अभिवृद्धि होगी। उन्होंने नगर विकास न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुलसी सर्किल पर नौजल लगवाएं, जिससे फव्वारे सुचारू रूप से शुरू हो सकें। पंचशती सर्किल के फव्वारों को तुरंत शुरू किया जाए। पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों ने कहा कि बैंक द्वारा नगर के एक और प्रमुख सर्किल को गोद लेकर सौंदर्य करण का कार्य किया जाएगा। डोगरा ने न्यास अधिकारियों को नए चौराहों को विकसित के लिए चिन्हित करने को कहा। पीबीएम अस्पताल के विभिन्न चिकित्सा केन्द्रों पर विकास के कार्य करवाए जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए न्यूरो सेंटर पर जेनरेटर, दवा वितरण केन्द्र, सीवर लाइन व विधूत पोल लगाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। मॉड्यूलर ओ.टी. तथा एलिवेटर लगाने का कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही पीबीएम अस्पताल में विविध विकास कार्यों के लिए दानदाताओं व भामाशाहों को प्रेरित किया जाएं। बैठक में जिला कोषाधिकारी संजय ध्वन, आर.एस.आरा.डी.सी. के अधिशाषी अभियंता सतीश शर्मा, धनश्याम लखाणी, सुभाष मित्तल, डॉ.के.के.वर्मा, डॉ.बी.एल.खजौटिया सहित बैंकों के प्रतिनिधि व नगर विकास न्यास अधिकारी मौजूद थे।