- Hindi News
- बीकानेर में रेल सेवाओं का विस्तार किया जाए
बीकानेर में रेल सेवाओं का विस्तार किया जाए
बीकानेर - बीकानेर में रेल सेवाओं का विस्तार व इससे जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार को डीआरयूसीसी के सदस्यों ने उत्तर-पश्चिम जयपुर के महाप्रबंधक आर.सी. अग्रवाल व मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर मंजू गुप्ता को पत्र भेजकर की। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष व डीआरयूसीसी सदस्य द्वारका प्रसाद पचीसिया व अनंतवीर जैन तथा यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश मित्तल ने पत्र में चेन्नई-बीकानेर, बीकानेर-हरिद्वार, बीकानेर-बैंगलुरु ((सभी साप्ताहिक)), बीकानेर-पठानकोट वाया लुधियाना, श्रीगंगानगर-बीकानेर-कामाख्या आदि गाडिय़ां को बंद करने से बीकानेर की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पचीसिया, मित्तल व जैन ने बीकानेर से वलसाड तक चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी का विस्तार मुंबई तक किए जाने की मांग की है।