रैली से दिया यातायात नियमों का संदेश
भास्कर न्यूज - बीकानेर
परिवहन विभाग व राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। स्काउट-गाइड ने रैली में लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। रैली डूंगर कॉलेज से स्काउट-गाइड मंडल मुख्यालय होती हुई म्युजियम सर्किल, मेजर पूर्णसिंह सर्किल, सर्किट हाउस होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां समारोह में तब्दील हो गई। रामरतन धारणिया ने बताया कि समारोह में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार, टीआई ओमप्रकाश, डीटीओ जे.के. माथुर, एआरडीओ एस.एन. यादव, एम.पी. मीणा ने यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान किया। सीओ स्काउट गणेश प्रसाद गुर्जर ने आभार जताया। संचालन सहायक स्टेट कमिश्नर स्काउट राजेंद्र जोशी ने किया। इससे पहले राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की जिला रैली बीकानेर का ध्वजारोहण डॉ. परवेज समेजा व सीओ झुंझुनूं अशफाक पंवार ने किया। स्काउट गाइड ने मार्च पास्ट की सलामी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. समेजा को सचिव नोखा राजेंद्र राठौड़ व सीओ झुंझुनूं अशफाक पंवार को भंवर गिरी देशनोक सचिव ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर स्कीलोरामा, पेट्रोलिंग काउंसलिंग तथा ग्रुप अभिलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
वहीं दूसरी ओर भाजपा मीडिया सैल के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन आंबेडकर सर्किल पर शहर भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पहले आप पहले आप का संदेश आम नागरिकों को दिया। मीडिया सैल के संयोजक मुकेश आचार्य ने बताया कि पेम्फलेट में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सड़क सुरक्षा की महत्त्व को बताया है। कार्यक्रम में पीयूष पुरोहित, मीडिया सैल के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मनोज भारतीय, डॉ. मीना आसोपा, संपत पारीक, दीपक पारीक, भाजपा जूनागढ़ मंडल के अध्यक्ष कैलाश बापेऊ, पुरानी मंडल के अध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, रानी बाजार मंडल के सुशील शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाहनों की हैड लाइट के ऊपरी हिस्से को काला किया। कार्यक्रम में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मोहन पूनिया, भाजपा एसटी मोर्चा के डॉ. अशोक मीणा, भाजपा कच्ची बस्ती के नारायण साध, भाजपा नेता पाबूदान सिंह राठौड़, ओम राजपुरोहित, आरटीआई सैल के संभाग प्रभारी रूपसिंह राजपुरोहित, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के विष्णु पुरी आदि ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। वही भाजपा नयाशहर मंडल के अध्यक्ष मो. यूसुफ नागौरी के नेतृत्व में गोविंद सिंह कच्छावा, रतनसिंह पंवार, राजकुमार ओझा आदि ने गोगागेट सर्किल पर पेम्फलेट बांटकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।