पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद पड़े लोक शिक्षा केन्द्र शुरू हो

बंद पड़े लोक शिक्षा केन्द्र शुरू हो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - जिला लोक शिक्षा समिति की जिला निष्पादक समिति की बैठक जिला कलेक्टर सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख नारुराम ने कहा कि जिन पंचायत समितियों में लोक शिक्षा केन्द्र बंद पड़े है उन्हें तुरंत शुरू करवाया जाना चाहिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताज मोहम्मद राठौड़ ने कहा कि नौ मार्च को आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा के पंजीकरण का कार्य शुरू किया जाए। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी डॉ. सोनिया शर्मा ने कहा कि आगामी पखवाड़े में सभी ब्लॉक में साक्षरता स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रेरकों के रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए तथा कोलायत में छह, नोखा में दो, बीकानेर पंचायत समिति में तीन लोक शिक्षा केन्द्र बंद है उन्हें आगामी माह में आवश्यक रूप से शुरू किए जाए। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी राजेंद्र जोशी ने डेटा को पोर्टल पर अपलोडिंग करने का चर्चा की। बैठक में अशोक यादव, डॉ. देवेंद्र चौधरी, एल.डी. पंवार, सुभाष चंद्र शर्मा, नंदलाल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।