पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधे शहर को नहीं मिला पानी

आधे शहर को नहीं मिला पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
बुधवार को आधे शहर में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को भी कई स्थानों पर पानी की सप्लाई होगी।
शोभासर स्थित बड़े पाइप लाइन में लीकेज बढऩे के कारण पेयजल सप्लाई करने में बाधित हो रही है। गौरतलब है कि मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के कारण आस-पास के खेतों में पानी भर गया। ऐसे में खेतों में पानी नहीं आए इसके लिए काश्तकारों ने पंप बंद कर दिए। जलदाय विभाग ने पाइप लाइन का लीकेज सही करवाने का कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में गुरुवार को भी पाइप लाइन का कार्य चलने से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। संभवत: 24 जनवरी से पानी की सप्लाई सुचारु की जा सकती है।
वहीं दूसरी ओर बीकानेर एवं गंगाशहर क्षेत्र में पेयजल समस्याओं का समाधान करवाने की मांग को लेकर शहर भाजपा के अध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता बी.कृष्णन से मिला तथा ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि गंगाशहर में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में जेन समाज का बड़ा आयोजन भी गंगाशहर में चल रहा है। ऐसे में जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई सुचारु की जाए। मुख्य अभियंता ने जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में युधिष्ठिरसिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, मोहन सुराना, पाबूदान सिंह राठौड़, जे.पी.व्यास, विजय उपाध्याय, रूपसिंह राजपुरोहित आदि शामिल थे।