- Hindi News
- बीजीसी लिटिल व अमरेश्वर क्लब ने मैच जीते
बीजीसी लिटिल व अमरेश्वर क्लब ने मैच जीते
बीकानेर - संजय हर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुष्करणा समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले खेलते हुए बीजीसी लिटिल चैंप ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। जवाब में एकता क्लब 76 रन ही बनाकर आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच इंद्र बिस्सा रहे। दूसरे मैच में बॉर्न टू वीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए। जवाब में अमरेश्वर क्लब ने 19.3 ओवर में 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच जानू रहा।