- Hindi News
- लेखांकन के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी
लेखांकन के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी
बीकानेर - जेएनवी कॉलोनी स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज में टैली पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता एनआईआईटी के राजकुमार ने विद्यार्थियों को लेखांकन के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी। कार्यशाला में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को टैली के माध्यम से एकाउंटिंग करने की जानकारी दी। संस्था के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने वर्तमान परिपेक्ष में टैली की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
जिलास्तरीय शिक्षक वाद-विवाद प्रति. 28 को
बीकानेर - जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ((डाइट)) के आईएफआईसी प्रभाग के माध्यम से जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय शिक्षक वाद-विवाद प्रतियोगिता 28 जनवरी को आयोजित होगी। कक्षा शिक्षण में दैनन्दिनी की उपयोगिता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। ‘प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा-शिक्षण में आकलन के सूचक’ विषय पर पत्रवाचन प्रतियोगिता 30 जनवरी को होगी। डाइट प्राचार्य ने संबंधित संस्था प्रधान को निर्देशित किया है कि वे इच्छुक शिक्षक को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कार्यमुक्त कर संस्थान समय में संस्थान में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षक संबंधित विषय पर पत्र लिखकर अपने साथ अवश्य लाए।
‘जानो दिल कुर्बान प्यारे वतन के नाम’ कल
बीकानेर - शमा कला केन्द्र संस्थान की ओर से 25 जनवरी की दोपहर तीन बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में ‘जानो दिल कुर्बान प्यारे वतन के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष मो. इकबाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता अनवर अजमेरी होंगे। अध्यक्षता अल्का डॉली पाठक व बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष मोतीलाल सेठिया करेंगे।
भूमि विकास बैंक की आमसभा तीन को
बीकानेर - राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक, जयपुर ने दिसंबर-2013 तक की जारी वसूली समीक्षा के अनुसार 26.21 प्रतिशत अवधिपार ऋण वसूली कर बीकानेर भूमि विकास बैंक राज्य में ऋण वसूली में प्रथम स्थान पर है। बीकानेर भूमि विकास बैंक की अवधिपार मांग 6.65 करोड़ रुपए है, जिसमें से 1.74 करोड़ रुपए की वसूली अब तक की जा चुकी है। बैंक की वित्त वर्ष 2012-13 की 42वीं आमसभा तीन फरवरी को बैंक प्रधान कार्यालय में होगी।