कड़ाही चुराने का मामला दर्ज
भास्कर न्यूज - देराजसर
कड़ाही चोरी का मामला पुलिस थाना सैरुणा में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मोतीलाल मूंधड़ा निवासी टेऊ के घर के बाहर रखी लोहे की बड़ी कड़ाही अज्ञात व्यक्ति २० जनवरी को चुरा ले गया।
बलदेव व राधेश्याम तहसील प्रभारी
भास्कर न्यूज - बीकानेर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रभारी अमित चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसील प्रभारी नियुक्त किए है। उन्होंने राधेश्याम भादू को लूणकरणसर व बलदेव गोदारा को कोलायत तहसील प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।