पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोस के आदर्श आज भी प्रासंगिक

बोस के आदर्श आज भी प्रासंगिक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश के सच्चे सिपाही और सेना नायक थे। नेताजी के विचार आज के समय में अत्यधिक प्रासंगिक है। यह बात डॉ. एस.के.अग्रवाल ने कही। अवसर था सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर महाराजा गंगासिंह विवि में इतिहास विभाग की ओर आयोजित गोष्ठी का। मुख्य अतिथि डॉ.एम.एम.सक्सेना, मुख्य वक्ता डॉ.एस.के.अग्रवाल और विभागाध्यक्ष प्रो.एस.के.भनोत ने नेताजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रो. भनोत ने कहा कि गांधी और सुभाषचंद्र बोस के विचारों में कई समानता थी लेकिन दोनों महापुरुषों के संघर्ष का तरीका भिन्न था। इस मौके पर संयोजक डॉ.नारायण सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, डॉ.अनिल छंगाणी, डॉ.सीमा शर्मा, संतोष शेखावत आदि शामिल हुए। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा की ओर से इस मौके पर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रानी बाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसबीबीजे के प्रबंधक प्रमेंद्र माथुर ने रक्तदान कर किया। वंदे मातरम् मंच की ओर से भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। श्री आजाद हिंद विद्यालय, रामपुरा में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती विद्यालय के वार्षिकोत्सव के रूप में मनाई। कार्यक्रम के अतिथि बृजमोहन पुरोहित ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शाला सचिव विजयसिंह राठौड़ व शाला प्रभारी जयप्रकाश मीणा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। वहीं शहर जिला कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण जैन की अध्यक्षता में शहीद स्मारक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। इस मौके पर उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा ने बोस के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर चंद्रशेखर पंवार, राकेश पडि़हार, राकेश, जगदीश नायक, अमित सोलंकी, हिदायत अली, पन्नालाल वाल्मीकि, हुसैन अली, नीरज शर्मा, इमरान खान आदि शामिल थे। बीकानेर नव निर्माण सेना के जिलाध्यक्ष मंगल जोशी की अध्यक्षता में गोपेश्वर बस्ती स्थित कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम में रमजान, सूरजसिंह, शकील, बाबू मेहरा, आशु महात्मा, फिरोज खान आदि ने भी विचार रखे। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव मोहम्मद हुसैन खिलजी की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती मनाई। कार्यक्रम में सलीम पडि़हार, साजन अली, आशिक अली, संजय भुट्टों, कालू खान आदि ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।