- Hindi News
- स्काउट गाइड की राष्ट्र निर्माण में है महत्त्वपूर्ण भूमिका
स्काउट गाइड की राष्ट्र निर्माण में है महत्त्वपूर्ण भूमिका
भास्कर न्यूज - बीकानेर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की जिला प्रतियोगिता रैली बीकानेर का ध्वजारोहण जिला प्रमुख नारुराम मेघवाल व उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं मंडल कमिश्नर स्काउट अख्तर अली के आतिथ्य
में हुआ।
ध्वजारोहण के बाद कोलायत व नापासर स्थानीय संघ दिवस के आयोजन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर जिला प्रमुख मेघवाल ने स्काउट-गाइड के आवासों का निरीक्षण किया व उनकी कलाओं को देखा। एडवेंचर बेस का भी निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने सुसंस्कारित समाज व राष्ट्र निर्माण में स्काउट-गाइड की महत्त्वपूर्ण भूमिका का होना बताया। इस मौके पर उन्होंने स्काउट गाइड की भावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए ट्यूब वैल व पानी की टंकी का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।