पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विष्णु के रचना संसार पर होगा दो दिन मंथन

विष्णु के रचना संसार पर होगा दो दिन मंथन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
देश के विभिन्न हिस्सों से आए कथाकार, आलोचक, अनुवादक, कवियों की मौजूदगी में अगले दो दिनों तक बीकानेर में विष्णु प्रभाकर के साहित्य संसार पर गंभीर मंथन होगा। केन्द्रीय साहित्य अकादमी की ओर से हो रही ‘विष्णु प्रभाकर जन्म शतवार्षिकी संगोष्ठी’ अगले दो दिन चलेगी। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के छह सत्रों में प्रभाकर की कहानियां, उपन्यास, काव्य, संस्मरण, बाल साहित्य, नाटक आदि पक्षों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। पत्र पढ़े जाएंगे। इन पर चर्चा होगी।
साहित्य अकादमी के उप सचिव ब्रजेन्द्र त्रिपाठी के मुताबिक, वेटेरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में 24-25 जनवरी को होने वाले इस आयोजन में शिरकत करने देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकार बीकानेर पहुंचे हैं। पहले दिन उद्घाटन के अलावा दो सत्र होंगे जबकि दूसरे और आखिरी दिन चार सत्र रखे गए हैं। स्थानीय संयोजक ब्रज रतन जोशी का कहना है, इन सत्रों में बाहर से आए लोगों के साथ स्थानीय साहित्यकार भी पत्रवाचन करेंगे।