पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटनाग्रस्त जगुआर का ब्लैक बॉक्स मिला

दुर्घटनाग्रस्त जगुआर का ब्लैक बॉक्स मिला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर/गजनेर
यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर भोलासर के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुए लड़ाकू विमान जगुआर का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। वायु सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी भी शुरू कर दी है। नाल एयरबेस के अधिकारियों को बुधवार देर रात जगुआर का ब्लैक बॉक्स मिल गया।
दिल्ली एयर कमान से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के लिए वायुसेना अधिकारियों का दल भी गुरुवार को सुबह विमान से नाल पहुंचा। दल ने भोलासर में घटना स्थल की छानबीन की। मलबे की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। मलबे को चारों तरफ तारबंदी कर घेरा बना दिया गया है। ग्रामीणों को उस तरफ जाने की मनाही है। जांच दल करीब दो घंटे तक मौके पर रहा। बताया जाता है कि मलबा चार-पांच दिन तक नहीं उठाया जाएगा। पूरी जांच पड़ताल के बाद उसे नाल एयरबेस शिफ्ट किया जाएगा।
जगुआर में सवार दोनों पायलट विजय सिंह व प्रियंक भारद्वाज की स्थित अब ठीक बताई जाती है। जगुआर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही उन्होंने स्वयं को इजेक्ट कर विमान से अलग कर लिया था। सालासर गांव के पास कंकरीट पर गिरने से वे चोटिल हो गए थे। गौरतलब है कि नाल एयरबेस पर इन दिनों गणतंत्र दिवस के लिए फ्लाई पास्ट का अभ्यास चल रहा है। आकाश में दिनभर लड़ाकू विमान मंडराते देखे जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त जगुआर भी अभ्यास के लिए आया हुआ था, जो रात्रि की रुटीन फ्लाई पर निकला था। सूत्रों का कहना है कि बेली लैंडिंग नहीं करवा पाने के कारण विमान क्रैश हो गया। उसके पहिए नहीं खुल सके और रात्रि के समय रनवे पर पेट के बल लैंडिंग करवाने से जानमाल के नुकसान की आशंका थी।