- Hindi News
- वल्लभ साड़ी सेंटर के नए शोरूम का शुभारंभ
वल्लभ साड़ी सेंटर के नए शोरूम का शुभारंभ
बीकानेर - वल्लभ साड़ी सेन्टर, बाबूजी प्लाजा के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को पुष्पा देवी कोचर ने धार्मिक रीति रिवाजों से किया। संचालक संपतलाल कोचर ने बताया कि शोरूम में कोलकाता की हाथ से बनी साडिय़ां व लहंगा आदि होलसेल दरों पर उपलब्ध रहेगा। सूरत की ब्रांडेड साड़ी व जयपुर के बंधेज व गर्लिस लहंगा भी उपलब्ध रहेगा। श्री बल्लभ कोचर ने बताया कि डिजाइनर साडिय़ों के साथ-साथ महिला परिधानों की विस्तृत रेंज ग्राहकों को उपलब्ध करवाई गई है। जय कोचर का कहना था कि पिछले 35 वर्षों से ग्राहकों ने जो विश्वास हम पर जताया है उसे हम आगे भी कायम रखेंगे। उद्घाटन मौके पर शहर के अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।