- Hindi News
- सांस्कृतिक सप्ताह में विभिन्न प्रति. हुई
सांस्कृतिक सप्ताह में विभिन्न प्रति. हुई
बीकानेर - राव तुलाराम राष्ट्र उन्नति विद्यालय नं. चार, रानी बाजार में शुक्रवार को सांस्कृतिक सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता में शुभम् नायक प्रथम, पूजा द्वितीय, कैंडल गेम में पूजा रानी, म्युजिकल चेयर-गेम में रजनी, फास्ट वाटर गेम में नवरंगी प्रथम रहे। इसी प्रकार रंगोली में एकता एंड ग्रुप, प्रिया एंड ग्रुप व मेहंदी में प्रियंका पंडित, साहिन पहले दो स्थान पर रहीं। भाषण में गौरी सोनी व निबंध में प्रिया प्रथम रहीं। फैंसी ड्रेस में पलक प्रथम, मान्सी द्वितीय रहीं। चित्रकला में रजत, अमन व रितिक प्रथम रहे। क्रिकेट में 11वीं व 12वीं की टीम विजेता रही। सभी विजेताओं को को पुरस्कृत किया गया।
लोकेंद्र सिंह का सम्मान
बीकानेर - एबीवीपी बीकानेर के संगठन मंत्री लोकेंद्र सिंह के प्रदेश सहमंत्री मनोनीत होने पर संस्कृत महाविद्यालय में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जोधपुर के संगठन मंत्री भवानीशंकर शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष जयदेव शर्मा ने छात्रों को देश के नवनिर्माण के लिए संकल्प शक्ति और चरित्र को मजबूत करने का आह्वान किया।। एबीवीपी महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल सारस्वत, उपाध्यक्ष जगदीश गंगाधर शर्मा, पवन पंचारिया, पवन पारीक आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
छात्राओं को पुरस्कृत किया
बीकानेर - गृहविज्ञान महाविद्यालय में 17 से 23 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन समारोह में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। रासेयो प्रभारी डॉ. विमला के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने श्रमदान किया। इसी शृंखला में खारा गांव में कन्या भ्रूण हत्या पर रैली निकाली। पेमासर गांव में सरकारी स्कूल में पौधरोपण किया गया। समाज में फैली महिलाओं की असुरक्षा पर व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। इससे पहले शिविर का उद्घाटन अधिष्ठाता डॉ. अर्चना राजसिंह ने किया।