सर्राफ छह को बीकानेर में
भास्कर न्यूज - बीकानेर
शिक्षा मंत्री बनने के बाद कालीचरण सर्राफ पहली बार छह फरवरी को बीकानेर आएंगे।
डूंगर कॉलेज, राजकीय लॉ कॉलेज, बेसिक कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही वे शाम को एक निजी समारोह में हिस्सा लेंगे। दूसरी ओर वेटरनरी विश्वविद्यालय का छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन 27 जनवरी को होगा। जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री सतीश पूनिया, विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, हीरालाल नागर, बहादुर सिंह कोली, सुरेन्द्र धाकड़, राव राजेन्द्र सिंह, सांसद अर्जुनराम मेघवाल व एबीवीपी के प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो.ए.के.गहलोत करेंगे।