प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बैठक
भास्कर न्यूज - पांचू
अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ महासभा की ओर से 15 मार्च 2013 को रेलवे ग्राउंड बीकानेर में प्रस्तावित गौतम वंश संभाग स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई।प्रभारी मनीष जाजड़ा व कार्यालय प्रभारी योगेश जाजड़ा ने बताया कि समारोह को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।पांचू सहित कुदसू, उदासर, साठिका, रातडिय़ा, लूंबासर, कुंभासर, नाथूसर, साईंसर आदि गांवों में जनसंपर्क की जिम्मेदारी सत्यनारायण उपाध्याय को सौंपी गई।