पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘उन्नति के लिए शिक्षा जरुरी’

‘उन्नति के लिए शिक्षा जरुरी’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
जिले की विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बीकानेर ब्लॉक का मुख्य समारोह नौरंगदेसर स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में आयोजित किया गया।
अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि डीईओ प्रारंभिक सुभाषचंद्र शर्मा ने बालिका शिक्षा में बढ़ोतरी के लिए प्रयास करने की आवश्यकता जताई। बालिका शिक्षा में प्रगति के लिए उन्होंने शिक्षकों से प्रयास करने की बात कही। वहीं विशिष्ट अतिथि एसएसए के डीपीसी जोरावर सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही सम्मान मिलता है। इसलिए बालिकाओं को चाहिए कि अधिक से अधिक संख्या में शिक्षित बने। बीकानेर बीईईओ संजय सेंगर ने शिक्षा में नयापन लाने की बात कही। संस्था प्रधान पृथ्वी लेघा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गीत-नृत्य, नाटक और कविताओं की प्रस्तुति दी। संचालन शिक्षिका अनिता चौधरी ने किया।
मोहल्ला कस्साबान स्थित मदरसा चिश्तियान में यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, अता हुसैन, अजीज सुलेमानी, इकबाल समेजा, मोहम्मद अजहरुदीन आदि की उपस्थति में बालिका दिवस मनाया गया। अतिथियों ने बालिकाओं की उन्नति के लिए शिक्षा को आवश्यक बताया। हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में बालिकाओं के शिक्षित होने से समाज को नई दिशा मिलेगी साथ ही समाज कुरीतियों से भी मुक्त होगा।