- Hindi News
- गांव ढाणी में लगेंगे सोलर होम लाइटिंग सिस्टम
गांव-ढाणी में लगेंगे सोलर होम लाइटिंग सिस्टम
भास्कर न्यूज - बीकानेर
जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैंकर्स को आगामी 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने और सभी प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए कहा है।
शुक्रवार को कलेक्टर सभागार में होम लाइटिंग सिस्टम की समीक्षा बैठक में कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि जिले में सोलर होम लाइटिंग सिस्टम की विपुल संभावनाएं है। इसके लिए सर्वप्रथम उन ढाणियों का चयन किया जाए जहां विद्युत कनेक्शन नहीं है। नाबार्ड द्वारा संचालित इस योजना के तहत 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में 11 बैंकों को घरेलू सोलर लाइटिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए लक्ष्य आबंटित किए गए थे लेकिन एमजीबी और एसबीबीजे बैंक को छोड़कर शेष बैंको की प्रगति संतोषजनक नहीं है। कलेक्टर ने सभी बैंकर्स को गंभीरतापूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ((प्रशासन)) के.एम.दूडिया, अग्रणी जिला प्रबंधक ए.एल.सोनी, नाबार्ड के डीडीएम भूपेंद्र कुमावत सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।