पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोलाराम भादू और गणेशदान को ‘पासा’ में निरुद्ध करने की तैयारी

तोलाराम भादू और गणेशदान को ‘पासा’ में निरुद्ध करने की तैयारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - जिला पुलिस ने तोलाराम भादू और गणेशदान को ‘पासा’ में निरुद्ध करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जिला कलेक्टर को प्रस्ताव भिजवा दिए गए हैं।
पुलिस ने माना है कि व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर सेरूणा निवासी तोलाराम भादू और नापासर पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर गणेशदान बीठू से आमजन को खतरा है। इसलिए एसपी संतोष चालके ने दोनों को समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 2006 में निरुद्ध करने के प्रस्ताव जिला कलेक्टर आरती डोगरा को को भेजे हैं। इसके अलावा एसपी ने कलेक्टर को राज्य के गृह विभाग से इस संबंध में अधिकार प्राप्त करने के लिए भी पत्र लिखा है। तोलाराम के खिलाफ जानलेवा हमला, जमीन पर कब्जा करने सहित अन्य गंभीर मामलों के करीब 30 मुकदमे पुलिस थानों में दर्ज हैं। गणेशदान के खिलाफ भी इसी प्रवृति के 12 मुकदमे थानों में दर्ज हैं। जिला कलेक्टर दोनों को ‘पासा’ में निरुद्ध करने के आदेश जारी कर रिपोर्ट सरकार को भेज सकती है। सरकार की ओर से गठित सलाहकार मंडल अंतिम निर्णय लेगा। अगर सलाहकार मंडल ने निरुद्ध करने को सही माना तो दोनों आरोपियों को एक साल की सजा हो सकती है।