पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग के कार्मिक होंगे सम्मानित

शिक्षा विभाग के कार्मिक होंगे सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह गणतंत्र दिवस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय प्रांगण में आयोजित होगा। उपनिदेशक माध्यमिक ने बताया कि समारोह में माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के 11 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित होंगे। जिसमें छात्रवृति एवं प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के हरी राम खत्री, विधि अनुभाग के सांवर मल ओझा, महेंद्र कुमार सुथार, बजट अनुभाग के अशोक कुमार व्यास, जांच अनुभाग के घनश्याम सिंह गहलोत, सामान्य प्रशासन अनुभाग के मोहम्मद सज्जाद लोदी और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अरविंद शर्मा, संजीव सक्सेना, नाथी देवी, झंवरलाल का सम्मान होगा।
प्रशिक्षण आज जयपुर में
बीकानेर - गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर बनने वाली बल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा के निर्माण के लिए देशभर से लौह, अयस्क एवं संसाधन संग्रहण के उद्देश्य से प्रदेश के अभियान के तहत मनोनीत जिला संयोजक व सहसंयोजक का प्रशिक्षण शिविर 25 जनवरी को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगा। जिला संयोजक चंपालाल गेदर ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल संयोजक व सहसंयोजक भी भाग लेंगे।