कार्यक्रम एक व दो को
बीकानेर - आर्ट ऑफ लिविंग के बीकानेर केन्द्र की ओर से एक व दो फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जोन के मीडिया कॉर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि एक फरवरी की शाम को सुमेरू भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक एवं भजन गायक प्रवीण मेहता के सान्निध्य में यह आयोजन रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि-सिद्धि पैलेस में होगी। वहीं दो फरवरी को सुबह विशेष रिफ्रेश कोर्स का आयोजन होगा।