मतदाता जागरूकता फोटो प्रदर्शनी शुरू
भास्कर न्यूज - बीकानेर
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सूचना केंद्र में शुक्रवार को दो दिवसीय मतदाता जागरूकता फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ((नगर)) ने फोटो प्रदर्शन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार है। इसके लिए उसे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से मतदाताओं को इस संबंध में अधिक जानकारी मिलेगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक विकास हर्ष ने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सामग्री के अलावा विधानसभा चुनाव से पूर्व जिला स्तर पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता के चुनिंदा चित्र भी लगाए गए है।