विद्युत निगम की अनदेखी पर रोष
भास्कर न्यूज - बीकानेर
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन ने विद्युत निगम की अनदेखी पर रोष प्रकट किया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शुक्रवार को इस संबंध में अधीक्षक अभियंता 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन और अधीक्षण अभियंता टीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राय विशाल शर्मा ने कहा कि लालमदेसर जीएसएस में ओन ड्यूटी कार्य करते हुए तकनीकी कर्मचारी हरदीप सिंह की 33 केवी लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई थी। निगम अधिकारियों ने अभी तक दोषी कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारियों ने घटना की पुनरावृति को रोकने की मांग की। अधीक्षक अभियंताओं ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सतपाल यादव, अमित मीणा, भंवर सिंह, रामलाल ढाका, कमल जाट आदि शामिल हुए।