- Hindi News
- डिस्कॉम स्तर पर तीन कार्मिक होंगे सम्मानित
डिस्कॉम स्तर पर तीन कार्मिक होंगे सम्मानित
बीकानेर - जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान होगा। निगम स्तर पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में प्रबंध निदेशक कार्मिकों को पुरस्कृत करेंगे। निगम स्तरीय पुरस्कार निर्णायक समिति के मुताबिक फीडर मैनेजर ((एमएंडपीपीसी)) जोधपुर चमनलाल ऐरी, कनिष्ठ अभियंता ((शहर वृत्त)) बीकानेर निमेष लखनपाल, हेल्पर प्रथम ((शहर वृत)) बीकानेर भंवरलाल ओझा का 26 जनवरी को सम्मान होगा।