अधेड़ लापता
बीकानेर - रामदेवरा दर्शन करने गया 56 वर्षीय अधेड़ अभी भी वापस अपने घर नहीं पहुंचा है। गंगाशहर निवासी गोपाललाल छिंपा 15 सितंबर, 2013 को रामदेवरा दर्शन के लिए घर से रवाना हुआ था। गोपाललाल के बेटे बलदेव के मुताबिक प्रतिवर्ष उसके पिता रामदेवरा दर्शन करने जाते है और 15-20 दिन वहां स्थित छीपा समाज की धर्मशाला में रहते हैं। इस बार चार माह होने के बाद भी उसके पिता वापस घर नहीं आए है।