सिंधी परंपराओं का संरक्षण जरुरी
बीकानेर - सिंधी बोली, भाषा, साहित्य और संस्कृति को आज की युवा पीढ़ी की आगे बढ़ा सकती है। इसके लिए सिंधी समाज के युवाओं को आगे आना होगा। यह बात सिंधी समाज मुंबई की झूलेलाल प्रचार मंडल की पदाधिकारी ज्योति जगदीश तलरेजा ने कही। प्रचार मंडल टीम के साथ बीकानेर पहुंचने पर तलरेजा का गंगा भाई भक्त मंडल ने स्वागत किया। प्रचार मंडल की टीम बीकानेर में सिंधी समाज के मंदिरों और धर्मशालाओं का अवलोकन करेगी। 22 सदस्यीय प्रचार मंडल 28 जनवरी को जोधपुर के लिए रवाना होगा।