- Hindi News
- टाटा मोटर्स की ट्रक रेसिंग 23 सेबीकानेर ! टाटा मोटर्स ने भारत में पहली बार ट्रक रेसिंग लाने की पहल क
टाटा मोटर्स की ट्रक रेसिंग 23 सेबीकानेर-!-टाटा मोटर्स ने भारत में पहली बार ट्रक रेसिंग लाने की पहल के तहत शुक्रवार को टी प्राइमा ट्रक रेसिंग चैंपियनशिप शुरू करने की घोषणा की है। भारत में पहली...
बीकानेर - भारत पेट्रोलियम का स्थापना दिवस पर पांच ग्राहकों को सम्मानित किया गया। सागर होटल में हुए कार्यक्रम में कंपनी के प्रादेशिक प्रबंधक जावेद असलम ने भारत पेट्रोलियम के उत्पादों के बारे में बताया। उन्होंने गैस में सब्सिड़ी के फायदे भी बताए। वहीं विपणन अधिकारी फिरोज एडी ने उपभोक्ताओं को एलपीजी उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए। पेट्रोल के विक्रय अधिकारी अखिलेश प्रसाद ने पेट्रोल उत्पादों के इस्तेमाल और उनसे सुरक्षा के बारे में बताया। इस मौके पर पांच उपभोक्ताओं को श्रेघ्ठ ग्राहक के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिद्धार्थ, अनूप और वैद्य मघाराम गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। राजीव पुरोहित ने आंगतुकों का आभार जताया।
भारत पेट्रोलियम के उत्पादों के बारे में बताते फिरोज।
भारत पेट्रोलियम का स्थापना दिवस मनाया
न्यूज़ इनबॉक्स