15 सूत्री मांग-पत्र पर चर्चा
बीकानेर. राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ की शिक्षा निदेशालय परिसर में बैठक हुई जिसमें सहायक कर्मचारियों की मांगों/समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। संघ के जिलाध्यक्ष देवराज जोशी ने बताया कि मांग-पत्र के समर्थन में 29 जनवरी को जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न विभागों की उपसमितियों के पदाधिकारी जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में पदाधिकारियों ने सहायक कर्मचारियों की कनिष्ठ लिपिकों के पदों पर नियुक्ति व पदोन्नति 15 प्रतिशत कोटे के आधार पर पूर्ण नहीं करने पर रोष जताया है। बैठक में संगठन मंत्री श्यामसुंदर पंवार, निदेशालय ((माध्यमिक)) की उपशाखा अध्यक्ष हरिनारायण जयपाल, निदेशालय ((प्रारंभिक शिक्षा)) की उपशाखा के अध्यक्ष रोहिताश्व सिंह, नत्थूराम चांगरा, रामचंद्र पुरोहित आदि ने भी विचार रखे।