पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड कॉलेजों की मनमानी का विरोध

बीएड कॉलेजों की मनमानी का विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शनिवार को नागणेचीजी पार्क में बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने कई बीएड कॉलेजों की मनमानी पर विरोध जताया है। बैठक में एबीवीपी के जिला सहसंयोजक पूनम राइका ने जिले की बीएड कॉलेजों में छात्रों से उपस्थित न होने पर, प्रायोगिक परीक्षाओं में ज्यादा नंबरों का प्रलोभन और उपस्थिति कम दिखाकर छात्रों में परीक्षा में नहीं बैठने देने का भय पैदा करना, ऐसी कई शिकायतें विश्वविद्यालय तक हर साल पहुंचती है लेकिन आज तक विवि की तरफ किसी प्रकार की कठोर व दंडात्मक कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया है। राइका ने चेतावनी दी है कि अगर कॉलेजों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। बैठक में मोतीलाल चारणवाला, महेंद्र राइका, श्रवण, सुखदेव, सत्यवीर सिंह शेखावत, भागीरथ, जयकिशन मीणा आदि शामिल थे।
पोस्टर का विमोचन
बीकानेर. फ्रेंड्स एकता संस्थान के कार्यालय में ‘जश्ने मुख्तारे कायनात’ सल्लाहो अलैह वसल्लम के पोस्टर का विमोचन नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ने किया। एक फरवरी की रात साढ़े आठ बजे सिटी कोतवाली के पास हाशमिया कॉलेज, मुंबई की प्रिंसीपल मारूफ आलिम अल्हाज कारी रिजवान नाते व नूरानी तकरीर पेश करेंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में आला हजरत कमेटी व सुन्नी दावते इस्लामी के कार्यकर्ता शेख अब्दुल शकूर, हाजी मकसूद उल, शेख अब्दुल सत्तार, सिराजुल मलिक, अजीज सुलेमानी, वली मोहम्मद गौरी आदि शामिल थे।



स्वतंत्रता सेनानी रंगा को याद

बीकानेर. एबीवीपी शहर इकाई ने स्वतंत्रता सेनानी गंगादत रंगा की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनको नमन किया। एबीवीपी शहर अध्यक्ष जयनारायण व्यास ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी रंगा का स्वतंत्रता के आंदोलन में अग्रिम योगदान रहा जिसे भुलाया नहीं जा सकता। सभा में तरुण रंगा, पदम सिंह राजपुरोहित, आशीष पुरोहित, हरिप्रकाश रंगा, ऋषिराज पुरोहित, विक्रमसिंह, भवानीसिंह आदि ने भी स्वतंत्रता सेनानी रंगा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीपी पीसिया

न्यूज इनबॉक्स -