पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए

सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. नगर निगम में जनसंख्या के आधार पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जानी चाहिए। वर्तमान में नगर निगम बीकानेर क्षेत्र की आबादी करीब सात लाख से अधिक है। जबकि कर्मचारी मात्र 600 ही कार्यरत है। नियमानुसार एक हजार की जनसंख्या पर चार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। वाल्मीकि समाज सामूहिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील जावा ने बताया कि यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की तो 13 सूत्री मांगों को लेकर तीन फरवरी से कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्रवक्ता सुरेश सिसोदिया ने लॉटरी भर्ती प्रक्रिया में चयनित 601 अभ्यर्थियों को भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग की है। सचिव चारू राम चांवरिया ने बताय कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जाएगा। प्रेसवार्ता में सहसंयोजक जगदीश सोलंकी, उपाध्यक्ष राजकुमार तेजी, बसंत पंडित, माणक गुजराती आदि शामिल हुए।