- Hindi News
- ‘देश और समाज के उत्थान में वकील की अहम भूमिका’
‘देश और समाज के उत्थान में वकील की अहम भूमिका’
भास्कर न्यूज. बीकानेर
देश, समाज और परिवार के उत्थान में वकील की भागीदारी अहम होती है। यह बात हाईकोर्ट के न्यायाधिपति महेशचंद्र शर्मा ने कही।
अवसर था बीकानेर बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक वितरण समारोह का। उन्होंने कहा कि युवा वकीलों को कानूनी तैयारी करके अदालत के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए। जिससे वो अपने पक्ष में आदेश पारित करवा सके। युवा वकीलों को अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अधीन उनके मार्गदर्शन में कार्य करना चाहिए।
शर्मा ने बीकानेर में कार्यरत नवनिर्मित अदालत में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और एडवोकेट चेंबर्स के लिए अतिरिक्ति बजट दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के स्पीकर आर.के.दास गुप्ता, अध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, बार कांउसिल के उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, न्यायाधीश एन.पी.भंडारी, बार सचिव मोहम्मद रजाक समेजा ने भी विचार रखे। इस दौरान वर्ष 2012-13 और वर्ष 2013-14 में हुई क्रिकेट, बेडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉलीवाल, शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट जगदीश शर्मा, गणेश चौधरी, हरि नारायण सारस्वत, अन्ने सिंह राठौड़, सच्चिदानंद आचार्य, प्रमोद खन्ना, दाऊ लाल आचार्य, किसान सांखला, बाल किशन शर्मा आदि शामिल हुए। संचालन किशोर राजपुरोहित ने किया।