पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट के लिए सीएम से मिलेंगे विधायक मेघवाल

एयरपोर्ट के लिए सीएम से मिलेंगे विधायक मेघवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने शनिवार को निर्माणाधीन एयर टर्मिनल का अवलोकन किया। उन्होंने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा भी की।
डॉ. विश्वनाथ ने बीकानेर में वायु सेवा शुरू करने के मुद्दे पर प्राधिकरण अधिकारियों से काफी देर तक चर्चा की। वायु सेवा में विलंब का कारण भी पूछा। विधायक ने बताया कि अब तक किसी भी कंपनी ने यहां से विमान उड़ाने का शिड्यूल नहीं दिया है। सर्दियों के एयर शिड्यूल में बीकानेर को इसलिए शामिल नहीं किया जा सका। अब गर्मियों के एयर शिड्यूल में बीकानेर को शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री वसुंधराराजे से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के माध्यम से भारत सरकार को पत्र लिखा जाएगा। ताकि जल्दी से जल्दी यहां से घरेलू उड़ान शुरू हो सके। इस दौरान नाल सरपंच श्रीराम रामावत भी उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि एयर टैक्सी का निर्माण दुबारा करवाया जा रहा है। पहले बनी एयर टैक्सी में दरारें आ गई थीं। उस पर विमान उतारना खतरनाक था। इसलिए पुरानी एयर टैक्सी को तोड़ दिया गया है। रामावत ने प्राधिकरण अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने की बात कही है।