पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊंट उत्सव में हुआ बजट से ज्यादा खर्च

ऊंट उत्सव में हुआ बजट से ज्यादा खर्च

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बीकानेर
अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में पर्यटन विभाग को मांग के मुताबिक बजट नहीं मिलने से २.५० लाख रुपए की उधारी हो गई है। १५ जनवरी,२०१४ को आयोजित हुए २१वें अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में पर्यटन विभाग की ओर से करीब १५ लाख रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि पर्यटन मुख्यालय ने बजट मात्र १२.६० लाख रुपए का स्वीकृत किया है। खर्च से कम बजट मिलने से अधिकारी परेशान है। पर्यटन विभाग ने केमल फेस्टिवल के लिए १८ लाख रुपए के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भिजवाए थे। यह प्रस्ताव फाइलों में ही अटके रहे और बिना बजट के ही पर्यटन विभाग ने २१वां अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव करवाया दिया। ऊंट उत्सव के खत्म होने के सप्ताहभर बाद पर्यटन मुख्यालय ने १२.६० लाख रुपए की स्वीकृति दी है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों के सामने पैसे का संकट खड़ा हो गया है। पर्यटन विभाग के सहायक पर्यटक अधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर के अनुमोदन से शेष राशि के लिए दोबारा प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भिजवाए जाएंगे। ताकि पर्याप्त बजट मिलने से सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का भुगतान किया जा सके।