पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट गाइड की जिला प्रतियोगिता रैली का समापन

स्काउट गाइड की जिला प्रतियोगिता रैली का समापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की जिला प्रतियोगिता रैली का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान भोमराज आर्य ने स्काउट गाइड को ऐसे मौसम में अनुशासिक और साहस का उदाहरण पेश करने की सराहना करते हुए प्रशिक्षण केन्द्र पर निर्मित 25 हट को जाली से कवर करने के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि डॉ.विमला मेघवाल ने कहा कि स्काउट गाइड का मूल सिद्धांत ईश्वर के प्रति कर्तव्य, स्वयं के प्रति कर्तव्य एवं दूसरों के प्रति कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए चलता है। सीओ स्काउट गणेश प्रसाद गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिताओं में कोलायत प्रथम, नोखा द्वितीय एवं देशनोक तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं एवं रैली को सफल बनाने के सहयोगियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।