- Hindi News
- प्राइवेट स्कूलों को सत्यापन रिपोर्ट करानी होगी अपलोड
प्राइवेट स्कूलों को सत्यापन रिपोर्ट करानी होगी अपलोड
बीकानेर.आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेशित बालकों की सत्यापन रिपोर्ट प्राइवेट स्कूलों को वेब पोर्टल पर अपलोड करानी होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिन स्कूलों को डाइस कोड आबंटित हो चुका है और उन स्कूलों ने आरटीई वेब पोर्टल पर अब तक स्कूल की पंजीकरण सूचना अपलोड नहीं की है। ऐसे स्कूलों को एक और मौका दिया गया है। निदेशक ने बताया कि वंचित स्कूल 28 जनवरी से चार फरवरी तक वेब साइट पर सत्यापन रिपोर्ट अपलोड करवा सकेंगे। पूर्व में सत्यापन रिपोर्ट को अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर,2013 निर्धारित थी। निदेशक ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों के लिए यह अंतिम मौका है। इस अवधि में डेटा एंट्री नहीं किए जाने की स्थिति में समस्त दायित्व संबंधित संस्था प्रधान का होगा।