पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस आज, नाल से राजपथ के लिए उड़ेंगे विमान

गणतंत्र दिवस आज, नाल से राजपथ के लिए उड़ेंगे विमान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रविवार को डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। संभागीय आयुक्त आनंद कुमार सुबह नौ बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। दूसरी तरफ नाल एयरबेस से लड़ाकू विमान जगुआर दिल्ली के राजपथ के लिए उड़ान भरेंगे। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल का संदेश पढ़ा जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों के उल्लेखनीय कार्य करने वाली 46 प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं पीटी, नृत्य प्रस्तुत करेंगे। झांकियां भी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह सैनिक छावनी सहित बीएसएफ मुख्यालय और सभी सीमा चौकियों पर भी मनाया जाएगा। नाल एयरबेस पर भी झंडारोहण होगा। इस मौके पर नाल बेस से करीब दो दर्जन जगुआर राजपथ के लिए उड़ेंगे तथा फ्लाई पास्ट के बाद वापस लौट आएंगे।